बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambedkar) के अनमोल विचार

Dr. Bhim Rao Ambedkar के अनमोल विचार

भारतीय संविधान के लेखक, दलित राजनीतिक नेता, न्यायशास्त्री अर्थशास्त्री तथा समाज सुधारक डाँक्टर भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) का जन्म 14 अप्रैल 1981 को मध्यप्रदेश के महू नामक गाँव में हुआ था। डाँक्टर भीमराव राव अम्बेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) को हम आमतौर पर बाबा साहेब (Baba Saheb) के नाम से जानते हैं। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को बचपन से ही बहुत सामाजिक भेदभाव झेलना पड़ा था। क्योंकि बाबा साहेब अछूत और निचली जाति के माने जाने वाले महार जाति में जन्म लिये थे।

बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambedkar) के अनमोल विचार
 Dr. Bhim Rao Ambedkar के अनमोल विचार

बाबा साहब (Baba Sahab) का कहना था की व्यक्ति जाति धर्म में जन्म लेनें से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा और महान होता है। डा. बी.आर.अम्बेडकर कुशल और होशियार विद्यार्थी थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनामिक्स से क़ानूनी डिग्रियां प्राप्त की थी। बाबा साहेब अपने जीवनकाल में बहुत से समाजिक तथा राजनीतिक बदलाव किये। 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब अपनी महान और संघर्ष भरी जीवन लीला को समाप्त कर चले गए। बाबा साहेब को मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

बाबा साहेब डाँक्टर भीमराव अम्बेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambedkar) द्वारा समाज को सन्देश



शिक्षित बनों, संगठित रहो, संघर्ष करो ।



भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा.बी.आर.अम्बेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) के विचार महानता और आदर्शों को दर्शाते हैं तो आइये बाबा साहेब द्वारा कहे गए अनमोल विचारों को जानते हैं।

Quotes:-1. मैं एक समुदाय की प्रगति उनकी महिलाओं के उपलब्धियों के अधार पर मापता हूँ।

Quotes:-2. मनुष्य जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए।

Quotes:-3. अगर मुझे लगा की संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है तो इसको सबसे पहले मैं जलाऊंगा।

Quotes:-4. हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं।

Quotes:-5. मैं उस धर्म को मनाता हूँ जहाँ मैं स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के साथ रह सकूँ।

Quotes:-6. मन की खेती मानव अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

Quotes:-7. समाज के पढ़ें लिखे लोग गलत बातों का समर्थन करके असली समस्या का कारण बनते हैं न की अनपढ़ लोग।

Quotes:-8. इतिहास लिखने के लिए अपना इतिहास जानना होगा।

Quotes:-9. भाग्य और किस्मत में विश्वास रखनें के बजाय अपने शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

Quotes:-10. बुध्दि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

Quotes:-11. उदासीनता लोंगो को प्रभावित करने वाली सबसे ख़राब किस्म की बीमारी है।

Quotes:-12. इंसान का जीवन स्वतंत्र है इंसान समाज के विकास के लिए नहीं बल्कि स्वयं के विकास के लिए पैदा हुआ है।

Quotes:-13. मुझे वह धर्म पसंद है जो आजादी, समता और बंधुत्व सिखाता है।

Quotes:-14. विचार नश्वर है किसी विचार का प्रसार उतना ही जरुरी है जितना पौधे को पानी देना।

Quotes:-15. पति पत्नी का सम्बन्ध एक प्रिय मित्र की तरह होंना चाहिए।

Quotes:-16. महान आदमी प्रसिद्ध आदमी से विल्कुल अलग होता है। क्योंकि वह समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है।

Quotes:-17. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं करते हैं। तब तक कानून द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वतंत्रता आपको कोई लाभ नहीं दे सकती है।

Quotes:-18. हमारे पास यह स्वतंत्रता इस लिए है। ताकि हम अपनी सामाजिक व्यवस्था,जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी है, जो हमारे मौलिक अधिकारों से टकराव में है, को सुधर सकें।

Quotes:-19. एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है।

Quotes:-20. हिंदू धर्म में विवेक, कारण, और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

Quotes:-21. मैं रात भर इसलिए जागता हूँ क्योकि हमारा समाज सो रहा है।

Quotes:-22. आप जो कुछ भी अपने महान प्रयासों के जरिये प्राप्त करते है। उससे बढ़कर इस दुनिया में आपके लिए कुछ नही है।

Quotes:-23. जो मन से स्वतंत्र है वास्तविक में वही लोग स्वतंत्र है।

Quotes:-24. ज्ञान व्यक्ति के जीवन जीने का आधार है।

Quotes:-25. समुद्र में मिलकर अपनी पहचान खो देने वाली पानी की एक बूँद के विपरीत, इंसान जिस समाज में रहता है वहां अपनी पहचान नहीं खोता।





प्रिय मित्रों हमारे द्वारा लिखे इस लेख में यदि कुछ त्रुटि दिखाई दी हो,या इस लेख से सम्बन्धित कोई जानकारी आपके पास हो,तथा लेख पसंद आया हो। तो अपने कमेन्ट के माध्यम हमें जरुर बताएं। आपका कमेन्ट ही हमें आगे लिखने के लिए प्रेरित करता है।

इन सभी प्रेरणादायक लेखों को भी जरुर पढ़े....

बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambedkar) के अनमोल विचार बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambedkar) के अनमोल विचार Reviewed by Ramesh 'Manjhi' on 1:35 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।

Blogger द्वारा संचालित.